फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पशु अस्पताल का रास्ता बंद, इलाज से पहले मलबे व नाले से जूझ रहे पशुपालक

विज्ञापन
फोटो नंबर- 22गांव मिर्जापुर-बाछौद ​स्थित पशु अस्पताल के प्रवेश द्वार के पास फैला मलबा। संवा
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव मिर्जापुर-बाछौद स्थित राजकीय पशु अस्पताल के मुख्य द्वार पर गंदे नाले और मलबे के ढेर ने पशुपालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बीमार पशुओं को लेकर आने वाले किसानों को कीचड़ और फिसलन से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस अस्पताल पर बाछौद ही नहीं, बल्कि तिगरा, गुवानी, भीलवाड़ा, श्यामपुरा सहित आसपास के करीब आधा दर्जन गांव निर्भर हैं। रोजाना 15 से 20 पशुपालक टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान और इलाज के लिए यहां आते हैं लेकिन गेट पर पड़े कूड़े-करकट और खुले नाले के गंदे पानी के कारण बीमार पशुओं को अंदर ले जाना मुश्किल हो गया है। कई बार बड़े पशु फिसलकर घायल हो जाते हैं जिससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान का डर सताता है।
ग्रामीणों ने बताया कि बारिश में हालात और बिगड़ जाते हैं। नाला ओवरफ्लो हो जाता है और गेट पर घुटनों तक कीचड़ जमा हो जाती है। ग्रामीण कई बार ग्राम पंचायत और संबंधित विभाग से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

वर्जन:
मामला संज्ञान में है। जल्द ही सफाई करवाकर रास्ता दुरुस्त कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े। -संजय बागड़ी, सरपंच, गांव बाछौद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें