-फोटो 67 : हादसे में घायल नागरिक अस्पताल में भर्ती। स्रोत पुलिस विभाग
बहादुरगढ़। पुलिस अपने विभाग का नारा सेवा सुरक्षा और सहयोग को सार्थक कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार की देर रात केएमपी एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे की सूचना पर बिना देरी किए मौके पर पहुंची पुलिस की सूझबूझ से एक वाहन चालक की जान बच गई।
कुंडली से पलवल की ओर जा रहा एक कैंटर अनियंत्रित होकर गांव बादली के पास पलट गया और एक्सप्रेस-वे से नीचे जा गिरा। हादसे में कैंटर चालक के साथ बैठे शख्स को पुलिस की टीम ने तुरंत बाहर निकाल लिया, लेकिन चालक रविंद्र निवासी आजमगढ़ उत्तर प्रदेश केबिन में बुरी तरह फंस गया।
सूचना मिलते ही केएमपी थाना प्रबंधक विकास कुमार और उसकी टीम ने तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने हाइड्रा की मदद से गाड़ी की खिड़की काटी गई और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में चालक को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार समय पर पहुंचने से उसकी जान बच सकी। स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम की तत्परता और मानवता की सराहना की।