फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मोहल्ले के लोगो ने रोका सड़क निर्माण का कार्य

Sun, 02 Nov 2025 12:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-30मोहल्ला संघीवाड़ा टेकपुर में बनाई जा रही वह सड़क जिसका रूकवाया गया निर्माण कार्य। - फोटो : नगर निगम।
विज्ञापन
नारनौल। मोहल्ला संघीवाड़ा के टेकपुर में सड़क निर्माण के कार्य को लेकर लोगों ने शनिवार को रुकवा दिया। लोगों ने सड़क की ऊंचाई बढ़ाने पर भविष्य में जलभराव की आशंका जताई। नाली की चौड़ाई नहीं बढ़ाने पर रोष जताया।
विज्ञापन

सड़क निर्माण कार्य बिना किसी अधिकारी की निगरानी के चल रहा था। कारीगर अपने हिसाब से काम कर रहे थे। इसको लेकर मोहल्ले के निवासी गोविंद अग्रवाल, किशोर सैनी, प्रवीण, दिनेश, कपिल सहित कई लोग नगर परिषद की चेयरपर्सन कमलेश सैनी से मिले और उन्हें पूरी स्थिति से अवगत करवाया।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि टेकपुर क्षेत्र में बनाई जा रही सड़क के एक तरफ बरसात के दिनों में कई मोहल्लों का पानी इकट्ठा होता है। यहां पहले से ही निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं है। थोड़ी सी बरसात में पानी गलियों और घरों तक भर जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब जो सड़क बनाई जा रही है उसे पहले की तुलना में काफी ऊंचा उठा दिया गया है, जिससे पानी निकासी की समस्या और बढ़ जाएगी। साथ ही, जिस बड़े नाले से पानी की निकासी होती है, उसका आकार भी छोटा कर दिया गया है।
इससे बरसात के दौरान पानी घरों और दुकानों में घुसने की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि सड़क का स्तर पहले वाली सड़क से कम ऊंचाई पर रखा जाए ताकि पानी की दिशा बाधित न हो। उन्होंने नगर परिषद प्रशासन से मांग की कि निर्माण कार्य दोबारा शुरू करने से पहले नालों की चौड़ाई बढ़ाई जाए और निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
मोहल्लेवासियों ने यह भी बताया कि यहां से मोहल्ला देवस्थान, बड़का कुआ, सलामपुरा, पीरआग व कांचावाला मंदिर क्षेत्र से आने वाला पानी इसी मार्ग से होकर गुजरता है और छलक नाले में गिरता है।
यदि पानी निकासी का उचित प्रबंध नहीं किया गया तो पूरे मोहल्ले में जलभराव की स्थिति पैदा हो सकती है। लोगों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक अधिकारी मौके पर आकर स्थिति का निरीक्षण नहीं करेंगे, तब तक वे सड़क निर्माण कार्य नहीं होने देंगे।
बाक्स-
मोहल्ला संघीवाड़ा में बन रही सड़क के निर्माण कार्य को फिलहाल रुकवा दिया गया है। सोमवार को सड़क का जायजा लिया जाएगा और पानी निकासी की व्यवस्था को ध्यान में रखकर सड़क निर्माण का कार्य करवाया जाएगा।-सोहन सिंह, एमई नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें