महेंद्रगढ़। मोहल्ला सैनीपुरावासियों की ओर से प्राचीन हनुमान मंदिर का नवनिर्माण कराया जाएगा। विधायक ने पूजन व नींव रखकर मंदिर के कार्य का शुभारंभ किया गया। कुलदीप शास्त्री ने पूजन कराया।
इस मौके पर मुख्य यजमान सुंदरलाल, मुकेश सैनी, पंकज सैनी, कैलाश सैनी, नरेश सैनी सह परिवार रहे। मनीष राजपूत ने बताया कि करीब 80 लाख रुपये से प्राचीन हनुमान मंदिर का नवनिर्माण किया जाएगा। यह भवन दो मंजिला बनाया जाएगा। मंदिर की दीवारों पर राजस्थान से मंगवाए गए लाल पत्थर लगाए जाएंगे।
मंदिर का मुख्य द्वार भी पत्थरों से बनाया जाएगा। मंदिर में विभिन्न तरह की विशेष लाइटें लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को विधायक कंवर सिंह यादव ने मंदिर में पूजनकर नींव रखी। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
प्रथम तल पर हनुमान, राधा-कृष्ण, माता संतोषी, दुर्गा, खाटू श्याम, शिव परिवार, राम दरबार, गणेश की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। दूसरी मंजिल पर पुजारी के लिए कक्ष व श्रद्धालुओं के लिए सत्संग हॉल बनाया जाएगा। इस मौके पर डॉ. बलवीर सैनी, होशियार सैनी, सोनू, ताराचंद सैनी, जितेंद्र सैनी, गीता सैनी, बीना, कमलेश, ललिता, सावत्री, संतोष आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।