फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छह साल से पार्क को उद्घाटन का इंतजार

Sat, 14 Dec 2024 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-06बदहाल अवस्था में अटेली का पार्क।
विज्ञापन
मंडी अटेली। खंड के गांव नीरपुर राजपूत में सरकार की जनकल्याणकारी योजना के तहत बनाया गया पार्क अनदेखी के चलते बदहाली पर आंसू बहा रहा है। विडंबना है कि लाखों रुपये की लागत से बनने वाले पार्क का शिलान्यास तत्कालीन डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने 20 अक्तूबर 2018 में किया था। कुछ महीने बाद बनकर तैयार भी हो गया था। उस समय ग्रामीणों में खुशी थी कि पार्क के निर्माण के बाद ग्रामीणों को सुबह शाम भ्रमण करने का लाभ मिलेगा। साथ ही युवा वर्ग को व्यायाम करने के लिए भी एक स्थापित स्थान मुहैया होगा, लेकिन ग्रामीणों के सपने 6 वर्ष बाद तक भी पूरे नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि 4 एकड़ भूमि में बने पार्क की चहारदीवारी कराई गई थी। बीच में इंटरलॉक टाइलों का मार्ग, एक स्थान पर टिनशेड लगवाया गया, पार्क में जन सुविधाओं को देखते हुए 4 शौचालयों का निर्माण भी कराया गया, लेकिन आज तक इस पार्क का उद्घाटन नहीं हो पाया है। पूर्व चेयरमैन राजवीर चौहान, डॉक्टर सत्येंद्र चौहान, पूर्व पंच करतार सिंह, सत्यनारायण व संजय कुमार आदि ने बताया कि पार्क में घांसफूंस उगी रहती है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं।
बताया कि शौचालय भी बदहाल हैं। पानी की व्यवस्था नहीं है। टिनशेड के नीचे लगाई गई टाइल खुर्द बुर्द हो चुकी हैं। बताया कि ऐसे हालात में पार्क में भ्रमण और व्यायाम करना तो दूर की बात, यहां पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन




वर्जन
4 एकड़ भूमि में लाखों रुपये से बनने वाले पार्क का शिलान्यास 6 वर्ष पूर्व किया गया था। चहारदीवारी, शौचालय और टिनशेड का कार्य करके विभाग ने इतिश्री कर ली, लेकिन अभी इसका उद्घाटन नहीं हुआ है। न ही कोई सुविधा मिल पा रही है। इसके लिए प्रशासन को कई बार अवगत भी करा चुके हैं।-रतनपाल चौहान, सरपंच नीरपुर राजपूत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें