फोटो संख्या:-55 गांव झूक में दिव्यांगों को बैटरी साइकिल वितरित करते हुए---स्रोत संस्था
महेंद्रगढ़। सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से बुधवार को गांव झूक में वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगों के लिए निशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर लगाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के उपाध्यक्ष भगवान सिंह झूक ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनिल व समाजसेवी सत्यवीर यादव झूकिया ने शिरकत की। 60 लाभार्थियों को बैटरी वाली साइकिल, कान की मशीन, व्हीलचेयर, कमर बेल्ट आदि उपकरण प्रदान किए गए। संस्था के उपाध्यक्ष भगवान सिंह झूक ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से एलिम्को व ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर संस्था के आजीवन सदस्य संदीप झूक, महेश झूक, रामचंद्र आदि मौजूद रहे।