फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बेसहारा पशुओं के गले में रेडियम रिफ्लेक्टर बेल्ट लगा रही संस्था

Thu, 10 Apr 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-12बेसहारा पशुओं के गले में रेडियम रिफ्लेक्टर बेल्ट लगाते संस्था के सदस्य। स्रोत-संस - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सिहमा। शिव शक्ति जनसेवा फाउंडेशन ने बेसहारा पशुओं के गले में रेडियम रिफ्लेक्टर बेल्ट लगाया है। अब तक टीम सिहमा, दौंगड़ा, बाछौद, अटेली, नारनौल आदि क्षेत्रों में 125 से अधिक बेसहारा पशुओं को बेल्ट लगा चुके हैं।
विज्ञापन

फाउंडेशन के संस्थापक सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि साथी अभिषेक की रात्रि के समय अचानक गोवंश आने से दुर्घटना हो गई थी। इसके बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अब आवारा पशुओं की जानकारी मिलेगी, वहां पहुंचकर पशु के गले में रेडियम रिफ्लेक्टर बेल्ट लगाई जाएगी। फाउंडेशन के सदस्य विनय कुमार, साहिल, योगेश यादव, लक्की, ललित, विकास, संदीप, विक्रम, मोहित खारीवाड़ा, हिमांशु आदि बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. जितेंद्र पाल, पार्षद बिरेंद्र, तरुण यादव आदि ने संस्था के सदस्यों के कार्य की सराहना कर सम्मानित किया। फैजाबाद चौकी के प्रभारी सब इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि अगर पुलिस की किसी प्रकार की जरूरत पड़ती है तो वे अपने स्तर पर फाउंडेशन की हर तरह से सहायता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें