फोटो संख्या:67- नागरिक अस्पताल में मरीज की जांच करते चिकित्सक राहुल यादव--संवाद
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में कमर व घुटनों के दर्द के मरीजों में वृद्धि दर्ज की गई है। इन बीमारियों से संबंधित प्रतिदिन 20 से अधिक लोग इलाज कराने के लिए पहुंच रहे है।
नागरिक अस्पताल डॉक्टरों की ओर से योग के माध्यम से कमर व घुटनों का दर्द ठीक किया जा रहा है। इसके साथ-साथ मरीजों को दवाइयां भी दी जा रही है। कमर में दर्द होना बहुत ही आम समस्या है। आज के समय में लगभग हर दूसरा व्यक्ति कमर दर्द से परेशान है।
अधिकतर लोगों को यह दर्द बहुत मामूली सा होता है लेकिन कुछ के लिए यह दर्द गंभीर समस्या पैदा कर देता है। दरअसल कमर दर्द मांसपेशियों या लिगामेंट में खिंचाव के कारण हो सकता है।
रोजमर्रा के कामों में कहीं न कहीं हमारी पीठ में खिंचाव आ जाता है जिससे दर्द का अनुभव होता है। अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे जोगेंद्र, नरेन सैनी ने बताया कि बदलते मौसम में दर्द बढ़ जाता है जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित होते हैं।
वर्जन
कमर दर्द का के मुख्य कारण गलत मुद्रा में उठना, बैठना या सोना, गलत तरीके से भारी वजन उठाना व शारीरिक गति विधियां कम करना आदि होता है। समय रहते उपचार और सावधानी बरतने से बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकता है।-डॉ. राहुल यादव, ओर्थों मेडिकल अधिकारी, नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़