दिल्ली पुलिस के एक सिपाही पर छात्रा से छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगा है। आरोपी सिपाही रेवाड़ी जिले के भाड़ावास गांव का रहने वाला है। छात्रा की शिकायत पर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोप की जांच शुरू कर दी है।
खंड क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग छात्रा ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार शाम ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। आरोप है कि उसी दौरान रास्ते में रेवाड़ी जिला के भाड़ावास गांव निवासी विजेंद्र ने उसे रोककर छेड़खानी और दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब उसने शोर मचाया तो वह फरार हो गया। विजेंद्र दिल्ली पुलिस में है और वह गांव में अपनी रिश्तेदारी में आया था।
पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ब्रहम प्रकाश ने बताया कि आरोपी दिल्ली पुलिस का जवान है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोप की जांच की जा रही है।