फोटो नंबर- 37नारनौल में शाम के समय ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा लेते लोग। संवाद
नारनौल। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से लगातार तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, 18 साल बाद दिसंबर में बारिश की गतिविधि नदारद रही है। वहीं बारिश के साथ नई साल का स्वागत होने की संभावना है। रविवार को महेंद्रगढ़ की रात का तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया हरियाणा एनसीआर में 31 दिसंबर से 2 जनवरी के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी व उत्तरी जिलों में एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि को नकारा नहीं जा सकता है इस बार दिसंबर सूखा रहा लेकिन जनवरी में बारिश की गतिविधियां जारी रहेगी। संवाद