महेंद्रगढ़। ऑटो मार्केट के पीछे खाली जमीन पर नगर पालिका (नपा) की ओर से नया भवन बनाया जाएगा। इसके लिए नपा ने दिसंबर में करीब 4.36 करोड़ रुपये का टेंडर लगाया गया था। नपा के अधिकारियों की ओर से इसी माह में टेंडर ओपन किया जाएगा। सभी प्रक्रिया पूरी करके नए भवन को लेकर कार्य शुरू किया जाएगा। नगर पालिका का नया भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।
करीब तीन एकड़ में खाली पड़ी नगरपालिका की जमीन पर पालिका ग्रांउड फ्लोर सहित तीन मंजिला भवन बनाया जाएगा। सरकार की ओर से इसकी पहले ही स्वीकृति भी मिल चुकी थी। करीब 4.36 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला नया भवन आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। वर्तमान में नगर पालिका कार्यालय शंकर मार्केट में स्थित है। यह कार्यालय 1991 में बनाया गया था। जगह की कमी के अभाव में पालिका का नया भवन बनाने का निर्णय लिया है। सरकार से पहले ही स्वीकृति मिल चुकी थी। इसी माह में इसका टेंडर ओपन किया जाएगा। जल्द ही इसका कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
-
यह सुविधाएं मिलेंगी:
कार्यालय में तीन मंजिला भवन होगा। ग्राउंड फ्लोर पर एडमिन ब्रांच होगा, जहां चेयरमैन, सचिव आदि के अलग-अलग कक्ष होंगे। इसी फ्लोर पर एक कांफ्रेंस हाल भी होगा। जहां पर एमई, जेई, पटवारी, बीआई के कक्ष होंगे। इसके अलावा अकाउंट ब्रांच भी इसी फ्लोर पर होगी। दूसरे फ्लोर पर महिला और महिला पुरुषों का अलग-अलग रैनबसेरा बनाया जाएगा। सभी फ्लोर पर पानी और शौचालय की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा भवन में लिफ्ट भी लगाई जाएगी। इसके साथ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स व सार्वजनिक पार्किंग की सुविधा भी होगी।
-
ऑटो मार्केट के पीछे करीब 4.36 करोड़ रुपये में नगर पालिका का नया भवन बनाया जाना है। इसके लिए नगर पालिका की ओर से दिसंबर माह में टेंडर लगा दिया गया था। जल्द से जल्द इसका टेंडर ओपन करके निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
- रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका, महेंद्रगढ़।