फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अतिक्रमण हटते ही संकरा रास्ता हुआ 44 फीट चौड़ा

विज्ञापन
फोटो 07अतिक्रमण हटाती हुई जेसीबी मशीन। प्रवक्ता
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव बिहाली में युवा संगठन के सहयोग से ग्राम पंचायत बिहाली ने अटेली-बहरोड़ रोड से गोशाला को जाने वाले रास्ते से अतिक्रमण हटा कर रास्ते को साफ करवाया है। 44 फीट का रास्ता अतिक्रमण व गंदगी के चलते संकरा हो गया था जिससे आमजन को व गोशाला में चारे आदि के लिए जाने वाले वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

गांव की सरपंच बीना देवी ने बताया कि युवा संगठन के सक्रिय सदस्य अमित कुमार, नितिन कुमार, भूपेंद्र, धर्मबीर, वेदप्रकाश, कैलाश चंद, पंच राजकुमार व संदीप आदि का सहयोग रहा। रास्ते को साफ करवाने के लिए जेसीबी की सहायता से रास्ते में कूड़े व अतिक्रमण को हटाया।
उन्होंने बताया कि रास्ते में लोगों ने इंधन, कूड़ा करकट व रूड़ी आदि से अतिक्रमण, चबूतरे आदि लगाकर रास्ते को तंग किया हुआ था। इस कारण रास्ते से आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रास्ता साफ होने से अब गांव के मंदिर, गोशाला व खेतों में आना-जाना सुगम हो गया। सरपंच ने बताया कि गांव में दूसरे स्थानों पर किए गए अतिक्रमण व गंदगी को भी युवा संगठन व गांव के मौजिज लोगों के सहयोग से हटाया जाएगा।
विज्ञापन

अब इस रास्ते पर स्ट्रीट लाइट, टाइल्स व पौधे आदि लगा कर सुंदरीकरण किया जाएगा। इस कार्य की लोगों व आस-पास के गांवों में प्रशंसा हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें