फोटो 01रोजगार मेले में उपस्थित विद्यार्थी व स्टाफ सदस्य। डीपीआरओ
नारनौल। आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया लिमिटेड मानेसर की कंपनी के प्रतिनिधियों ने लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से 33 छात्रों का चयन किया। प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि मेले में कुल 77 छात्रों ने भाग लिया। प्लेसमेंट ऑफिसर सुदर्शन कुमार ने बताया कि चयनितों को बुधवार को कंपनी में जॉइन करवाया जाएगा। इस अवसर पर अधीक्षक सत्यनारायण, सुनील कुमार, वीरेंद्र कुमार, जगदीश, राजेश, अमित कुमार व गुरदयाल आदि मौजूद रहे। संवाद