फोटो 09 प्रभात फेरी के दौरान उपस्थित भक्तजन। संस्था
नारनौल। सामाजिक एवं धार्मिक संस्था राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन की ओर से रविवार को 162वीं प्रभात फेरी का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन मोहल्ला कायस्थवाड़ा से किया गया। बाबा श्याम के रंग में रंगी इस प्रभात फेरी का शुभारंभ श्रद्धा एवं उल्लास के साथ आरती कर किया गया।
इस अवसर पर यजमान सुभाष भगत ने परिवार सहित उपस्थित होकर सभी भक्तों को चंदन तिलक लगाकर कार्यक्रम का मंगलारंभ कराया।सैकड़ों की संख्या में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष एवं युवा श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और मंजीरों की मधुर थाप पर झूमते-गाते राधे-राधे का गुणगान करते हुए प्रभात फेरी में सम्मिलित हुए। प्रभात फेरी यजमान निवास से प्रारंभ होकर सूर्यनारायण मंदिर की परिक्रमा करते हुए पुनः प्रारंभ स्थल पर संपन्न हुई। संवाद