फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पिस्टल के दम पर पेट्रोल पंप पर लूटपाट का प्रयास, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

विज्ञापन
फोटो 10सेल्समैन के पिस्टल लगाकर लूट करने का प्रयास करता आरोपी।स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
नारनौल। निजामपुर क्षेत्र के दनचोली में स्थित एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की कनपटी पर पिस्टल लगाकर नकदी लूटने का प्रयास किया गया है। यह पूरा वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी पैदल आया था। वहीं आरोपी ने सेल्समैन का मोबाइल भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

धानौता निवासी पेट्रोल पंप के सेल्समैन लालचंद ने एफआईआर में बताया कि 21 फरवरी की रात करीब 8:20 बजे एक अज्ञात युवक पेट्रोल पंप पर आया उसके हाथ में पिस्टल थी। उसने आते ही उसके ऊपर पिस्टल तान दी और कहा कि अगर उसे नकदी नहीं दी तो गोली मार देगा।
आरोपी ने उसे जबरन पकड़ कर ऑफिस के अंदर ले जाकर पिस्टल ताने रखी। ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी पिस्टल उसके ताने दिखाई दे रहा है। आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें