फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महावीर चौक से पटीकरा तक 5 करोड़ से बनेगी मॉडल सड़क

विज्ञापन
फोटो नंबर-15महावीर चौक से गांव पटीकरा की ओर जाने वाली सड़क। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नगर परिषद ने महावीर चौक से गांव पटीकरा तक लगभग दो किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग के निर्माण की योजना तैयार की है। इस पर करीब पांच करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है। इसे एक मॉडल सड़क के रूप में तैयार किया जाएगा। इससे भविष्य में बढ़ते यातायात दबाव को आसानी से संभाला जा सकेगा।
विज्ञापन

यह मार्ग शहर का सबसे व्यस्त रास्तों में से एक है। दिनभर इस पर बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। इसी सड़क पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, नगर परिषद कार्यालय, महिला थाना, शहर थाना, नागरिक अस्पताल, महाविद्यालय, रेलवे स्टेशन और नई मंडी जैसे महत्वपूर्ण स्थान स्थित हैं। इसलिए इस मार्ग पर हमेशा यातायात का दबाव बना रहता है।
नगर परिषद का उद्देश्य इस सड़क को अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित बनाना है ताकि आम जनता को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सके। इस योजना के तहत सड़क के डिजाइन और संरचना को आधुनिक बनाया जाएगा और आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि इस मार्ग पर महिला आईटीआई से शहर थाने तक पहले से डबल लेन सड़क बनी हुई है, लेकिन इसके आगे कई हिस्सों में सुविधाओं की कमी है। इन्हीं कमियों को दूर करने के लिए यह परियोजना तैयार की गई है।
राइट ऑफ वे में क्या-क्या रहेगी सुविधाएं
राइट ऑफ वे का अर्थ सड़क के लिए आरक्षित कुल भूमि चौड़ाई से है जिसमें केवल वाहन चलने का मार्ग ही नहीं बल्कि फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, डिवाइडर, जल निकासी व्यवस्था, बिजली-पानी की लाइनें, हरित पट्टी और पार्किंग जैसी सुविधाएं भी शामिल होती हैं। इसी मानक को ध्यान में रखते हुए महावीर चौक से बनने वाले मार्ग का डिजाइन तैयार किया जा चुका है।
वर्जन:
महावीर मार्ग से गांव पटीकरा तक राइट ऑफ वे मार्ग तैयार करने के लिए प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है, अब जल्द इसके टेंडर जारी किए जाएगें। करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य होगा। -सोहन सिंह, एमई नगर परिषद, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें