फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नगर परिषद ने सभी वार्डों में कमेटियों का किया गठन

विज्ञापन
फोटो नंबर-14नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
नारनौल। शहर में विकास कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनभागीदारी आधारित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नगर परिषद ने सभी वार्डों में अलग-अलग वार्ड कमेटियों का गठन कर दिया है। यह पहल विकास में नागरिकों की सीधी भागीदारी के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला नगर आयुक्त रणवीर सिंह ने बताया कि हरियाणा नगर परिषद नागरिक भागीदारी अधिनियम, 2008 के तहत नगर निकाय प्रशासन और सेवा वितरण में जनता की भागीदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। गठित वार्ड कमेटियां अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सड़क मरम्मत, पार्कों के रखरखाव और अन्य विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों को सीधे नगर परिषद तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।
साथ ही वार्ड कमेटियों के गठन से संबंधित विस्तृत सूचना तथा सदस्यों की सूची नगर परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है जिससे आम नागरिक भी इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही वार्ड कमेटियों की शक्तियां और कार्यक्षेत्र से संबंधित पूरा विवरण अधिनियम में उपलब्ध है।
विज्ञापन

इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों को शहर के विकास में भागीदार बनाना है ताकि योजनाएं जमीनी जरूरतों के अनुसार लागू हो सकें। नगर प्रशासन का मानना है कि इससे विकास कार्यों की गुणवत्ता सुधरेगी और समस्याओं का समाधान तेज गति से हो सकेगा। यह कदम नागरिकों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी सहायक साबित होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें