फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नपा ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Tue, 09 Jun 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 10 अतिक्रमण हटवाने के लिए मौजूद पुलिस बल और नपा कर्मचारी। स्रोत: संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नगर पालिका ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान मुख्य बाजार, अस्थायी बस स्टैंड, निजामपुर रोड, कोटपुतली व नारनौल रोड पर दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने सड़क किनारे सामान रखकर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया और खुद ही सामान हटान लगे।
शहर का निजामपुर रोड सबसे व्यस्त बाजार है। जहां रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग खरीददारी करने आते हैं और काफी संख्या में वाहन आवागमन करते हैं।
लोगों की सुविधा के लिए नपा ने रोड के दोनों साइड में टाइल का फुटपाथ बनाया हुआ है। लेकिन दुकानदार अपने सामान को करीब 15 से 20 फुट आगे तक फैला कर रखते हैं। जिससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी होती है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान पालिका कर्मचारियों की मदद से सड़क पर रखे अवैध ढांचे, रेहड़ियां व अन्य सामान हटवाया गया। पुलिस कर्मियों ने पूरे अभियान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखी।

नपा की टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ भी विशेष कार्रवाई की। अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त कर अपने कब्जे में ली गई।
अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार की ओर से प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग पूरी तरह बंद करें। भविष्य में पॉलीथिन का उपयोग करते पाए जाने पर जुर्माना सहित कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

वर्जन
दुकानदारों को चेताया कि सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल चेतावनी देकर छोड़ा गया है, लेकिन यदि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई की जाएगी।-ललित गोयल, सचिव नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें