फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नपा ने 11 हट्टा बाजार मार्ग पर जर्जर बड़ा दरवाजा ध्वस्त किया

विज्ञापन
फोटो संख्या:80- 11 हट्टा बाजार में जर्जर बड़ा दरवाजा को तोड़ती बुलडोजर---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की ओर से 11 हट्टा बाजार मार्ग पर जर्जर अवस्था पुराना बड़ा दरवाजा को तोड़ा गया। नगर पालिका की ओर से जर्जर पुराने बड़ा दरवाजा की तोड़ने की कई बार शिकायत मिली थी। उसके बाद नपा के कर्मचारियों ने बड़ा दरवाजा तोड़ दिया गया।
विज्ञापन

वार्ड नंबर छह के पार्षद राजेश सैनी, महेश शर्मा, दीपक ने बताया कि 11 हट्टा बाजार मार्ग पर जर्जर पुराने बड़ा दरवाजा को तोड़ने के लिए कई बार नपा सचिव को शिकायत दे चुके थे।
यह दरवाजा खंडहर हो चुका है और नपा की हाउस बैठक में इसे गिराने के लिए प्रस्ताव भी पास किया जा चुका है। इस खंडहर दरवाजे के नीचे से शहर की आधी आबादी इसी मार्ग से आवागमन करती है। बारिश के दिनों में तो अधिक परेशानी उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

सुबह के समय स्कूल जाने के लिए बच्चे बड़ा दरवाजे के पास खड़ा होकर बसों का इंतजार करते हैं। नगर पालिका के अधिकारियों ने इस समस्या को संज्ञान में लेकर मंगलवार को बड़ा दरवाजा को बुलडोजर के माध्यम से तोड़ा गया।
विज्ञापन

नपा प्रधान रमेश सैनी ने बताया कि जर्जर बड़ा दरवाजे को तोड़ने के लिए शिकायत मिली हुई थी। इसको लेकर नपा कर्मचारियों की ओर से गिराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें