फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी से सुबह गुरुग्राम जाने वाली बस बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी से सुबह 5 बजे गुरुग्राम तक सीधी चलने वाली हरियाणा रोडवेज की बस सेवा को बंद कर दिया गया है। अब यह बस केवल नारनौल तक ही संचालित हो रही है जिससे यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए नारनौल से दूसरी बसों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन




कई बार नारनौल से गुरुग्राम जाने वाली बसों में पहले से ही भारी भीड़ होती है जिससे सीट नहीं मिल पाती है। मजबूरी में यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ता है या फिर अगली बस का इंतजार करना पड़ता है।



लोगों का कहना है कि यदि यह बस सेवा फिर से बहाल नहीं की गई तो क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों की रोजी रोटी पर सीधा असर पड़ेगा। यात्रियों ने यह भी कहा कि यदि यात्रियों की संख्या को कारण बनाकर बस बंद की गई है तो प्रशासन को पहले जमीनी हकीकत देखनी चाहिए।
विज्ञापन




नारनौल रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक देवदत्त ने बताया कि स्टाफ की कमी के चलते नांगल चौधरी से गुरुग्राम तक संचालित बस सेवा को बंद कर दिया गया है। हालांकि अलसुबह से नारनौल तक के लिए नियमित बसें चल रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें