फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: न्यूनतम तापमान एक डिग्री, तापमान जमाव बिंदु के पास

विज्ञापन
फोटो संख्या:86- गांव झूक में  सुबह के समय छाया कोहरा---संवाद
विज्ञापन
नारनौल/महेंद्रगढ़। क्षेत्र में इस समय ठंड का प्रकोप जारी है और तापमान जमाव बिंदु के आसपास बना है। बुधवार को रात के तामपान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शीतलहर के कारण नारनौल 1.0 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश के सबसे ठंडे शहरों में से एक रहा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का तिहरा असर देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी तक इसी प्रकार कड़ाके की ठंड बनी रहेगी।
इसके बाद 16 जनवरी से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते क्षेत्र में आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी और तापमान में उतार-चढ़ाव हो सकता है।
विज्ञापन

बुधवार को नारनौल में अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहींमहेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री व न्यूनतम 1.4 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार ठंड के इस दौर में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है, खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।
फसलों में नुकसान की आशंका
दस दिनों से लगाकार पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण फसलों की बढ़ावार व फुटाव थम गया है। ठंड का प्रभाव विशेषकर दुधारू पशुओं पर आ रहा है जिसके कारण दूध उत्पादन भी प्रभावित हो रहा है। ठंड का पशुओं पर बुरा असर पड़ रहा है जिससे वे सुस्त, कमजोर हो जाते हैं, दूध उत्पादन घट जाता है और उन्हें सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना, खांसी जैसे सामान्य लक्ष्ण पशुओं में दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें