नारनौल। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव एडवोकेट ने बताया कि प्रदेश सरकार ने किसानों को राहत देते हुए खरीफ फसल के लिए मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल दोबारा खोलने का निर्णय लिया है। जो किसान पहले पंजीकरण नहीं करवा पाए थे, वे 21 से 27 सितंबर तक पंजीकरण करवा सकते हैं।
पोर्टल पर पंजीकरण से किसानों को फसल बिक्री सहित सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।उन्होंने किसानों से निर्धारित अवधि में पंजीकरण करवाने की अपील की।
वहीं डीयू छात्र संघ चुनाव परिणामों पर उन्होंने कहा कि एबीवीपी ने अध्यक्ष, सचिव व संयुक्त सचिव के तीन पदों पर जीत दर्ज की है। परिणामों से छात्र राजनीति में एबीवीपी के प्रति युवाओं का विश्वास सामने आया है। संवाद