फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: व्यापारियों की समस्याओं को लेकर बनाई नई कार्यकारिणी

विज्ञापन
फोटो नंबर-18बैठक में मौजूद व्यापार मंडल के सदस्य। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा व्यापार मंडल जिला महेंद्रगढ़ की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सैनी सभा, रेवाड़ी रोड में हुई। बैठक में शहरी अध्यक्ष विनोद सोनी ने नई शहरी कार्यकारिणी का गठन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएसपी भारत भूषण रहे, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संदीप नूनीवाला ने की। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष मुकेश जैन ने किया।
डीएसपी भारत भूषण ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा व्यापारिक गतिविधियों के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने में पुलिस व्यापारियों के साथ है। पूरी मदद की जाएगी।
जिला अध्यक्ष संदीप नूनीवाला ने व्यापारियों की समस्याएं उठाते हुए यूपीआई भुगतान पर एमडीआर लगाए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल इस मुद्दे को लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजेगा।
विज्ञापन

साथ ही जल्द जिला स्तरीय व्यापारी सम्मेलन आयोजित करने की बात कही। नूनीवाला ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि थाने में अपनी समस्या लेकर पहुंचने वाले व्यापारियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए। धमकी, साइबर अपराध और अन्य असामाजिक गतिविधियों से संबंधित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ महासचिव श्यामलाल सैनी, महासचिव नरेश मित्तल सहित प्रदीप संघी, रमेश सैनी, किशन लाल बोहरा, अनिल सैनी, महेश भालोठिया, सुरेंद्र गोयल, चिराग गर्ग और योगेश सिंघल को जिम्मेदारियां दी गईं।
विज्ञापन

बैठक में संरक्षक गोविंद भारद्वाज, नरेंद्र झिमरिया, गुरमेल सिंह रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें