फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी

Tue, 15 Apr 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में इन दिनों मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है। तेज धूप लोगों को झुलसा रही है। सोमवार को तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। अधिकतम तापमान में 2 और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। आगामी दिनों में भी तापमान में बढ़ोतरी और लू की आशंका बनी है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आगामी तीन से चार दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। तेज गति से गर्म हवा चलेगी। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से क्षेत्र के तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। सोमवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें