फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मार्केट कमेटी किसानों पर लगा रही पहरा, अंदर खुले में घूम रहे गोवंश

Tue, 28 Oct 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 22नई अनाज मंडी के अंदर झुंड में घूमते गोवंश। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। स्थानीय अनाज मंडी में मंगलवार को किसानों को गेटपास जारी नहीं किया गया जबकि गोवंशों का झुंड बिना रोक टोक मंडी परिसर में घूमता जनर आया। गोवंश का मंडी में प्रवेश रोकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई। किसानों को अंदर जाने से रोकने के लिए मंडी के मुख्य द्वार पर ताला लगाया गया है।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में मंगलवार को मार्केट कमेटी की तरफ से गेटपास जारी नहीं किए गए जिससे बाजरा लेकर पहुंचे किसानों को अंदर नहीं जाने दिया गया। हालांकि मंडी के अंदर जगह भी खाली पड़ी थी। अब बाजरे की अधिक आवक होने के कारण मंडी में अव्यवस्था फैलने का हवाला देकर मार्केट कमेटी अधिकारियों ने 28 व 29 अक्तूबर को गेटपास बंद करने का निर्णय लिया है।
इसलिए जब किसान मंगलवार को बाजरा लेकर मंडी पहुंचे तो उनके गेटपास नहीं काटे गए। मंगलवार को जब किसान मंडी में पहुंचे तो अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। गेटपास कक्ष पर नियुक्त कर्मचारियों ने बताया कि व्यापारियों के कहने पर गेटपास काटने का कार्य बंद किया गया है।
विज्ञापन

जब किसानों ने बाजरे की बिक्री के बारे में व्यापारियों से पूछा तो व्यापारियों ने कहा गेटपास कटवा लाओ जे फार्म के तहत बाजरा खरीद लेंगे। इसके बाद किसान गेटपास काटने की प्रार्थना लेकर मार्केट कमेटी सचिव के पास पहुंचे, लेकिन सचिव ने व्यापारियों द्वारा लिखित में गेटपास बंद करने की बात कहकर गेटपास काटने से मना कर दिया।

सचिव ने व्यापारियों को बनाया ढाल, किसान काटते रहे चक्कर
किसानों ने मार्केट कमेटी पर गेटपास जारी करने में मनमर्जी करने का आरोप लगाया। किसानों ने बताया कि व्यापारियों से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गेटपास कटवा लाओ बाजरा ले लेंगे लेकिन मार्केट कमेटी अधिकारियों ने व्यापारियों द्वारा खरीद नहीं करने की बात कहकर गेटपास बंद करने से मना कर दिया। किसानों ने कहा कि मार्केट कमेटी ने गेटपास काटना स्वयं बंद किया है और व्यापारियों को ढाल बनाया है। नई अनाज मंडी में गोवंश के झुंड खुले में घूम रहे हैं लेकिन मार्केट कमेटी की तरफ से बाजरा खरीद को लेकर कोई व्यवस्था नहीं की गई।

-
2 हजार रुपये किराया लगाकर बाजरा लेकर मंडी पहुंचा था। यहां आकर पता चला की गेटपास नहीं काटे जा रहे। व्यापारी ने बाजरा खरीदने की हामी भरी जबकि मार्केट कमेटी अधिकारियों ने व्यापारियों द्वारा मना करने की बात कह कर गेटपास नहीं काटे। मार्केट कमेटी द्वारा गेटपास काटने में मनमर्जी की जा रही है और व्यापारियों को ढाल बनाया गया है।-महेंद्र, किसान,गांव-आकोदा

मेरे भाई की शादी 2 नवंबर को है। रुपयों के लिए बाजरा बेचने मंडी आए थे। लेकिन बार-बार प्रार्थना करने के बाद भी गेट पास नहीं काटे गए। किसान बाजरा बेच रहे हैं, व्यापारी बाजरा खरीद रहे हैं लेकिन मार्केट कमेटी द्वारा गेटपास काटने में ही दिक्कतें हो रही है।-सुनील, किसान, गांव-टहला

मंडी में बाजरे की खरीद के लिए पर्याप्त स्थान मौजूद है और व्यापारियों द्वारा लगातार खरीद की जा रही थी। लेकिन जैसे ही बाजरे की आवक में बढ़ोतरी होने लगी तो गेटपास काटने में कर्मचारियों को परेशानी होने लगी। इसलिए गेटपास काटने बंद किए गए हैं।-श्रद्धानंद, किसान, गांव-खटोटी कलां

गेटपास काटने बंद करने का पता सुबह ही चला, हमारे द्वारा नियमित रूप से खरीद की जा रही है। हालांकि सोमवार को आवक ज्यादा थी, लेकिन गेटपास काटने बंद करने से तो दो दिन बाद आवक में ओर ज्यादा बढ़ोतरी होगी। -देवकी नंदन,व्यापारी,नई अनाज मंडी

वर्जन :
सीमित मात्रा में बाजरा खरीदने वाले व्यापारी तो खरीद के लिए तैयार है लेकिन अधिक मात्रा में बाजरा खरीदने वाले व्यापारियों ने दो दिन के लिए गेटपास बंद करने का अनुरोध किया था। दो दिन तक गेटपास काटने का कार्य बंद करने के बारे में सोमवार को ही निर्णय ले लिया गया था। इसलिए मंगलवार को जो किसान पहुंचे उनके गेटपास नहीं काटे गए। वहीं सब्जी मंडी की तरफ से गोवंश अनाज मंडी में प्रवेश कर जाते हैं।-नकुल यादव, सचिव, मार्केट कमेटी, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें