फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खेल महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा

Tue, 28 Oct 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:-69 खेल मैदान में का जायजा पहुंची उपमंडल अ​धिकारी अ​धिकारियों को निर्देश देते हुए--
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सांसद खेल महोत्सव इंडिया और फिट इंडिया मूवमेंट के तहत महेंद्रगढ़ के बलाना स्थित एक निजी कॉलेज के खेल मैदान पर दो नवंबर को सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल ने मंगलवार को खेल मैदान पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता दोनों वर्गाें में होगी। खेल महोत्सव के जरिए सभी खिलाड़ियों और छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर भी मिलेगा। एसडीएम ने खेल महोत्सव के आयोजन के लिए खेल परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान तहसीलदार अजय कुमार, निजी कॉलेज के निदेशक महेश यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें