फोटो 20बनने वाले सर्विस रोड का निरीक्षण करते चेयरमैन। स्वयं
मंडी अटेली। मार्केट कमेटी की ओर से 3,48,00,000 रुपये की लागत से अनाज मंडी में होने वाले विकास कार्यो को लेकर कमेटी चेयरमैन दिनेश जेलदार ने मंडी में सर्विस रोड एरिया व अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। मंडी में सर्विस रोड लाइन की साफ-सफाई कराई।
इस मौके पर दिनेश जेलदार ने कहा कि अनाज मंडी में बारिश के पानी की निकासी लंबे समय से परेशानी का सबब बनी हुई थी। व्यापारियों की समस्या को देखते स्थानीय विधायक व मंत्री आरती राव के प्रयासों से तीन करोड़ 48 लाख रुपये की स्वीकृति दिलाई गई है।
अब मंडी में पानी के निकासी की समुचित व्यवस्था हो जाएगी। इसके अलावा मंडी में दो प्रवेश द्वार, सर्विस रोड को साफ कर रोड बनाया जाएगा। वही मंडी में सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा। मंडी में किसानों व व्यापारियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगाी।