फाेटो संख्या:79- बाबा साध क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेती खिलाड़ी---स्रोत- कमेटी
महेंद्रगढ़। गांव आकोदा में बाबा साध सेवा समिति की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला महेंद्रगढ़ व गुरूग्राम की लड़कियों की टीमों के बीच कराया गया जिसमें महेंद्रगढ़ की टीम ने सात विकेट से गुरुग्राम को मात दी।
महेंद्रगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया गया। गुरुग्राम की टीम आठ ओवर में 34 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए महेंद्रगढ़ की बेटियों ने छह ओवर में तीन विकेट खोकर सात विकेट से जीत हासिल की।
इस मुकाबले में महेंद्रगढ़ की टीम की कप्तान इशिका को मैन ऑफ दा मैच का खिताब दिया गया। उन्होंने हेट्रीक लगाते हुए दो ओवर में आठ रन देकर पांच विकेट लिए वहीं पांच गेंद में पांच रन बनाए। उन्होंने बताया कि शनिवार को पहले लीग मुकाबले में आरसी जुड्डी, आरकेसी क्रिकेट क्लब भोटावास रेवाड़ी, गुरुग्राम के मध्य मुकाबला कराया जाएगा।
विधायक कंवर सिंह यादव ने बाबा साध सेवा समिति को खेल स्टेडियम के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर बाबा साध सेवा समिति के प्रधान तेजपाल, सरपंच नरेश, नरेश ठेकेदार, रणधीर सिंह आदलपुर,करण सिंह, इंद्रपाल मास्टर, नरेश, विजय, महेंद्र मौजूद रहे।