फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महरमपुर की टीम ने डोहर कलां को 2-0 से हराया

विज्ञापन
फोटो नंबर- 20गांव नियामतपुर में आयोजित मुकाबले के दौरान भाग लेती महिला ​खिलाड़ी। स्रोत : संस्
विज्ञापन
नारनौल। जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंतर नर्सरी वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दौरान महिला वर्ग के मुकाबलों का आयोजन गांव नियामतपुर स्थित खेल नर्सरी में हुई। अंडर-19 वर्ग के प्रथम मुकाबले में महरमपुर की टीम ने डोहर कलां को 2-0 से हराया।
विज्ञापन

अंडर-14 पुरुष वर्ग में मुकाबलों का आयोजन गांव कारोली में किया गया जिसमें प्रथम नंबर पर कारोली व द्वितीय नंबर पर मौखुता की टीम रही। वहीं अंडर-19 वर्ग में मुकाबलों का आयोजन गांव धौलेड़ा में किया गया जिसमें घाटाशेर की टीम प्रथम व धौलेडा की टीम द्वितीय स्थान पर रही थी। दोनों वर्गों में फाइनल मुकाबलों का आयोजन अभी बाकी है जिसका शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है।
इसमें अंडर- 14 वर्ग में गांव महरमपुर व नियामतपुर खेल नर्सरी की टीमों ने और अंडर- 19 वर्ग में महरमपुर, नियामतपुर व डोहर कलां खेल नर्सरी की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ शाम 4 बजे शुरू हुआ और फाइनल सहित अन्य मुकाबले देर शाम तक जारी रहे।
विज्ञापन

-
वर्जन :
अंतर खेल नर्सरी प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार करना है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखी जा रही है और प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। उम्मीद है आगामी प्रतियोगिता में जिले की टीम बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन

नरेश ढिल्लो, सह सचिव, जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें