फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापंचायत अब एक बड़े सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे का रूप ले चुकी : राजकुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जननायक जनता पार्टी के जिला प्रधान राजकुमार खातोद और जिला प्रवक्ता विजय छिलरो ने संयुक्त बयान जारी कर बताया कि हिसार के क्रांतिमान पार्क में 27 अप्रैल को आयोजित छात्र हित महापंचायत अब एक बड़े सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे का रूप ले चुकी है। इस महापंचायत में छात्रों के साथ विभिन्न खाप प्रतिनिधियों की भागीदारी ने मामले को और गंभीर बना दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह अब केवल छात्रों का मुद्दा नहीं रहा, बल्कि समाज के विभिन्न वर्ग भी इससे जुड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि एक ही कोर्स की फीस अलग-अलग विश्वविद्यालयों में अलग होना शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है और इससे गरीब व मध्यम वर्ग के छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है।
नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाते हुए मांग की कि छात्राओं पर दर्ज मामलों को तुरंत वापस लिया जाए। उनका कहना है कि छात्रों की आवाज दबाने के लिए इस तरह के कदम उठाना लोकतंत्र के खिलाफ है। महापंचायत में शामिल खाप प्रतिनिधियों ने भी चेतावनी दी कि यदि सरकार ने फीस एकरूपता, भर्ती में पारदर्शिता और शिक्षा सुधार जैसे मुद्दों पर ठोस कदम नहीं उठाए, तो इस मुद्दे को खाप स्तर पर उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें