फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में खुला सैनी सभा का ताला, चुनाव आज

Sun, 07 Sep 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:71- सैनी सभा के ताला खोलने के बाद चुनाव अ​धिकारी व सैनी समाज के लोग--स्रोत- संस्था
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सैनी क्षेत्रीय सभा के मुख्य गेट पर लगा ताला शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार की मौजूदगी में खोला गया। रविवार को सुबह सात बजे चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सभा भवन के बाहर पुलिस बल की तैनात रही।
विज्ञापन

जिला फर्म एंड सोसाइटी रजिस्ट्रार की ओर से नियुक्ति चुनाव अधिकारी डॉ. योगेंद्र यादव ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सिंचाई विभाग के एसडीओ अरुण कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
बता दें कि सभा के प्रधान, उप प्रधान, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष व सदस्यों के लिए चुनावी प्रक्रिया चलेगी। रविवार को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। तहसीलदार अजय कुमार पर्यवेक्षक व अन्य टीम की निगरानी में चुनावी प्रक्रिया चलेगी। शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट दिनभर मौजूद रहे। वहीं शहर थाना प्रभारी पवन कुमार ने भी भवन का दौरा किया और चुनाव को लेकर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें