फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका की रैन बसेरा पर लटक रहा ताला

Thu, 09 Jan 2025 09:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:72- रेलवे स्टेशन पर गाड़ी का इंतजार करते यात्री--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। रात गुजारने के लिए सरकार व प्रशासन की ओर से शहर में एक जगह पर रैन बसेरे की व्यवस्था की गई है। इस पर भी ताला लगा हुआ है। ऐसे में जरूरतमंदों को रैन गुजारने के लिए बसेरों का सहारा भी नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

नपा व प्रशासन के जिम्मेदारों की ओर से कड़ाके की ठंड के बावजूद प्रशासन द्वारा बनाए गए रैन बसेरे बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के लिए किसी काम के साबित नहीं हो रहे हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में बनाए गए रैन बसेरे का हाल बदहाल है। यहां ताले लटके हुए हैं, जिससे ठंड में रात बिताने को मजबूर लोग दर-दर भटकना पड़ सकता है।
रैन बसेरे को लेकर स्थानीय लोगों में जागरूकता की भारी कमी है। कोई सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है, जिससे जरूरतमंद लोग इस सुविधा का लाभ उठा सके। इतना ही नहीं नगरपालिका की ओर से रैनबसेरे की देखरेख के लिए कोई कर्मचारी भी नियुक्त नहीं किया गया है। नगर पालिका की ओर से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, लघु सचिवालय में भी कहीं भी रैन बसेरे की व्यवस्था नहीं की गई। इसके अतिरिक्त जहां पर नपा की ओर से अस्थाई रैन बसेरा बनाया हुआ है। उसके साइन बोर्ड तक नहीं लगाए गए है। ऐसे में बाहर से आने वाले लोग कैसे रैन बसेरे में पहुंचेंगे।
विज्ञापन

-
वर्जन..
नगर पालिका की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर भवन में रैन बसेरा बनाया गया है। वहां लोगों की ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सार्वजनिक जगहों पर सांकेतिक बोर्ड भी लगाया जाएगा। - रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें