फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

134-ए के तहत दाखिला लेने के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि 14 नवंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सरकार की योजना के अनुसार गरीब छात्रों के लिए निजी स्कूलों में नियम 134-ए के तहत दाखिला लेने के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि 14 नवंबर है। छात्र दाखिला लेने के लिए 134ए-एचआरडॉट/स्टूडेंट-प्राइमरी-डिटेल/स्टडेंट-रजिस्ट्रेशन पर ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने बताया कि नियम 134-ए के तहत इस वर्ष केवल कक्षा दूसरी से आठवीं तक तथा नौवीं व ग्यारहवीं में दाखिले होंगे। कक्षा 2 से 8वीं तक के बच्चे के दाखिले के लिए जन्मतिथि 1 अप्रैल 2006 से 1 अप्रैल 2016 के बीच होनी चाहिए। इसी प्रकार कक्षा 9 व 11वीं के लिए जन्मतिथि 1 अप्रैल 1999 से 1 अप्रैल 2009 के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इसमें बीपीएल राशन कार्ड वाले परिवार के बच्चे भी आवेदन कर सकते हैं।
जिन बच्चों के परिवार की वार्षिक आय 2 लाख या इससे कम है वे ईडब्ल्यूएस के तहत आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दाखिला के लिए 10 स्कूल अपने खंड से व 5 स्कूल दूसरे खंड से चुन सकते हैं। कक्षा 11वीं तथा राजकीय विद्यालयों से कम से कम 55 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण बच्चों की कोई मूल्यांकन परीक्षा नहीं होगी। अराजकीय विद्यालयों से उत्तीर्ण बच्चों की मूल्यांकन परीक्षा 21 नवंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें