फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मजदूर संगठनों ने उठाई नहरी पानी की मांग

विज्ञापन
फोटो नंबर- 21नहरी पानी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते मजदूर संगठन के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन व भवन निर्माण मजदूर यूनियन ने सोमवार को नहरी पानी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सीटीएम मंजीत कुमार को का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संगठनों द्वारा ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि महेंद्रगढ़ की नहर में पानी आए हुए एक महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। अब नहर आई तो पानी का फ्लो नहीं बन पा रहा है, जिससे गांवों के तालाब सब सूख चुके हैं। अब कपास आदि फसलों के लिए सिंचाई के पानी की जरूरत है।
पीने के पानी की सप्लाई भी ज्यादातर गांव व शहरों में नहरों द्वारा ही की जाती है, जिससे पानी की भारी दिक्कत हो गई है। उन्होंने जल्द नहरों में पानी की सप्लाई ठीक तरह से करवाने की मांग रखी, जिससे इस गर्मी के मौसम में जनता बिना पानी के होने वाली परेशानियों से बच सके।
विज्ञापन

वहीं, ताकि फसलों के लिए भी सिंचाई की व्यवस्था हो सके। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से बलबीर सिंह, सीताराम, रामकुमार, राजकुमार, भरपूर, कृष्ण कुमार व यादराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें