04सीटीके35...नीट की परीक्षा के दौरान सुपवा में अपना रोल नंबर देखते विद्यार्थी। संवाद
रोहतक/सांपला। जिले में 15 परीक्षा केंद्रों पर रविवार को नीट-यूजी की परीक्षा आयोजित की गई। कुल 5184 परीक्षार्थियों में से 5059 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। 125 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर लगे जैमर की वजह से आसपास के क्षेत्र में नेटवर्क ने लोगों को काफी परेशान किया।
केंद्रों के बाहर 200 मीटर तक धारा 163 लागू की गई थी। लाउडस्पीकर एवं वाहनों की आवाजाही पर भी प्रतिबंधित किया गया था। बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी, मोबाइल जैमर और दो चरणों में तलाशी प्रक्रिया को अपनाया गया। केंद्रों के बाहर परीक्षार्थी अभिभावक संग सुबह 10 बजे से जुटना शुरू हो गए थे।
प्रवेश सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक के बीच हुआ। परीक्षा का आयोजन दोपहर दो बजे से लेकर शाम बजे तक हुआ। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, स्मार्ट पेन, पेन ड्राइव, ब्लू टूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, पेपर नोट, फूड, ज्वैलरी, वॉच, पर्स, काला चश्मा, कैमरा रिकॉर्डिंग डिवाइस सहित कई दूसरे चीजों पर प्रतिबंध था। परीक्षार्थियों को केवल प्रवेश पत्र, पहचान पत्र, पेन व पेंसिल ले जाने की अनुमति थी।