फोटो संख्या:85- बाबा जयरामदास खेल स्टेडियम में बीजेआरडी क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ी को सम
- फोटो : सडक हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार
महेंद्रगढ़। बाबा जयराम दास क्रिकेट महाकुंभ के दूसरे दिन शुक्रवार को तीन मुकाबले खेले गए। कोसली की टीम शुक्रवार को अपने दो मुकाबले जीतकर सुपर-8 में प्रवेश कर गई है।
पहला मुकाबला बॉबी दौलताबाद व नीरपुर के मध्य खेला गया। इस मुकाबले में नीरपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 67 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बॉबी दोलताबाद की टीम ने आठ ओवर में 68 रन बनाकर मुकाबला दो विकेट से जीत लिया। इस मुकाबल में मैन ऑफ दा मैच सचिन हुड्डा रहे।
खेल प्रबंधक संदीप फौजी और प्रदीप सिंह ने बताया कि दूसरा मुकाबला ढिल्लू स्वामी कोसली व नीरपुर के मध्य खेला गया। कोसली ने 12 ओवर में 177 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नीरपुर ने 8 ओवर में 72 रन बना सकी।
कोसली ने मुकाबला 105 रन से जीत लिया। इस मैच में मैन ऑफ दा मैच आयुष को दिया, जिसने 20 बॉल में 52 रन व एक विकेट चटकाया। वहीं तीसरा मुकाबला बॉबी दोलताबाद व ढिल्लू कोसली के मध्य खेला गया।
दोलताबाद ने 15 ओवर में 188 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोसली ने 14.3 ओवर में आठ विकेट खोकर 189 रन बनाकर मुकाबला दो विकेट से जीत लिया। इसी जीत के साथ ढिल्लू स्वामी कोसली सुपर आठ में क्वालीफाई कर गई। इस मुकाबले में विनित कुमार को मैन ऑफ दा मैच का खिलाब दिया, जिन्होंने 24 बॉल ने 70 रन बनाए। उन्होंने बताया कि शनिवार को लीग मुकाबले के तीसरे दिन शहीद श्री भगवान बास, हरियाणा क्रिकेट एकेडमी ढ़ासा बॉर्डर, बीबीबी क्रिकेट क्लब जयपुर के मध्य करवाया जाएगा।