फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भागवत कथा में गोवर्धन पर्वत पूजा का प्रसंग सुनाया, झांकियों ने मन मोहा

Fri, 12 Jul 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- गांव भोजावास में कथावाचक आचार्य सचिन गोविन्द बृजवासी को सम्मानित करते समाजसेवी
विज्ञापन
कनीना। भोजावास गांव में चल रही सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन आचार्य सचिन गोविंद बृजवासी ने गोर्वधन पर्वत पूजा कथा प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर किया। कथा के दौरान संगीतमय सुंदर झांकियों ने श्रद्धालुओं को झूमने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

सचिन गोविंद बृजवासी ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण कथा से संशय दूर होता है व संकट कटते हैं। इसके सुनने व इसकी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। इस दौरान प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो प्रमुख समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने अपनी टीम के साथ कथा स्थल पर पहुंचकर कथावाचक आचार्य सचिन गोविंद बृजवासी को शाॅल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रसंग से पर्यावरण शुद्ध रखने की सीख मिलती है प्राकृतिक संसाधनों के प्रति आत्मीयता का भाव रखने की प्रेरणा मिलती है। श्रद्धालुओं से पेड़ बचाओ पौधे लगाओ, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन

इस अवसर पर सचिन भोजावास, प्रेमचंद गर्ग, विजय कुमार गर्ग, रणवीर तंवर, भाग सिंह चेयरमैन, रामकुवांर सिंह, पंडित सत्यनारायण शर्मा, हरिओम पुजारी, सेठ विजय, डॉ. रणवीर सिंह, मास्टर सत्य प्रकाश, सेठ गंगाराम, बीना देवी, अनुज देवी, प्रेमलता देवी, लाली देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें