फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव पाल में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Thu, 11 Jul 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:55-गांव पाल में कलश यात्रा निकाली महिलाएं--स्रोत--आयोजक
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव पाल में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का वीरवार को शुभारंभ किया गया। कथा के शुभारंभ के अवसर पर 101 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा गांव के मंदिर धोलिया बाबा आश्रम से शुरु होकर, बस स्टैंड व गांव की फिरनी से होते हुए कथा पंडाल में पहुंची।
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन बताया कि भगवान मानव को जन्म देने से पहले कहते हैं। ऐसा कर्म करना जिससे दोबारा जन्म न लेना पड़े। मानव मुट्ठी बंद करके यह संकल्प दोहराते हुए इस पृथ्वी पर जन्म लेता है। प्रभु भागवत कथा के माध्यम से मानव का यह संकल्प याद दिलाते रहते हैं। भागवत सुनने वालों का भगवान हमेशा कल्याण करते हैं। भागवत में कहा है जो भगवान को प्रिय हो वही करो, हमेशा भगवान से मिलने का उद्देश्य बना लो, जो प्रभु का मार्ग हो उसे अपना लो, इस संसार में जन्म-मरण से मुक्ति भगवान की कथा ही दिला सकती है।
कथा में मुख्य यजमान रमेश कुमार यादव, महावीर सोनी, रवि सोनी, प्रवीण कुमार व पवन यादव रहे। कलश यात्रा से पहले पंडित आजाद शास्त्री जी ने विधिवत पूजन करवाया। कथा व्यास पंडित कुलदीप भारद्वाज ने बताया जीवन को सार्थक बनाने के लिए संस्कृति संस्कार, सत्कर्म तीनों ही जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश कुमार यादव ने बताया कि प्रतिदिन कथा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद यादव, अनिल कुमार सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें