फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हावड़ा-बाडमेर एक्सप्रेस का महेंद्रगढ़ स्टेशन पर होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जल्द ही महेंद्रगढ़ व सतनाली स्टेशनों पर हावड़ा-बाडमेर व जयपुर-दिल्ली कैंट सैनिक एक्सप्रेस का ठहराव होना शुरू हो जाएगा। रेलवे की ओर से मंगलवार को इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव से क्षेत्र के लोगों के सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बाडमेर से हावड़ा के बीच 2277 किलोमीटर का सफर भी 36 घंटे में तय करेगी। यह ट्रेन मंगलवार व शुक्रवार को हावड़ा से शाम 18:50 बजे चलेगी जो महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर बुधवार व शनिवार को 17:59 बजे गुजरती है।
इसके बाद यह बाडमेर स्टेशन से वीरवार सुबह 6:30 बजे पहुंचती है। वहीं बाडमेर से बुधवार व शनिवार को शाम 17:00 बजे हावड़ा के चलेगी जो महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर वीरवार व शनिवार सुबह 4:41 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसके बाद यह शुक्रवार व सोमवार को 5:45 बजे पहुंचेगी। 2277 किलोमीटर के इस सफर में यह 26 स्टेशनों पर ठहराव करेगी। यह क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात है। रेलवे के बीकानेर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक भूपेश यादव ने बताया कि इन ट्रेनों के ठहराव संबंधिक आदेश प्राप्त हुए हैं। जल्द ही ठहराव को लेकर तिथि निर्धारित की जाएगी।

जयपुर-दिल्ली कैंट सैनिक एक्सप्रेस का यह होगा समय
वहीं महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन के अलावा सतनाली स्टेशन पर ठहराव करने वाली जयपुर दिल्ली कैंट सैनिक एक्सप्रेस अर्धरात्रि के बाद 12:07 बजे चलेगी जो महेंद्रगढ़ स्टेशन पर 02:08 पर महेंद्रगढ़ स्टेशन पर ठहराव करती है। अब यह ट्रेन सतनाली रेलवे स्टेशन पर 02:50 बजे प्रतिदिन होकर गुजरती है जो जयपुर स्टेशन पर सुबह 08:30 बजे पहुंचती है। इसके ठहराव की लंबे समय से मांग उठाई जा रही थी। यह प्रतिदिन रात्रि 8:45 बजे जयपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होती है जो 01:57 बजे सतनाली रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है जो अब यहां ठहराव के आदेश जारी किए गए हैं। यह ट्रेन महेंद्रगढ़ स्टेशन पर 02:56 बजे ठहराव करती है जो सुबह 05:15 बजे दिल्ली कैंट पहुंचती है।

इन राज्यों का होगा महेंद्रगढ़ से जुड़ाव
गाड़ी संख्या बाडमेर-हावड़ा ट्रेन पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा व राजस्थान को जोड़ती है। साथ ही देश की राजधानी व केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली को भी जोड़ती है। अब महेंद्रगढ़ के सैनिकों व आमजन के लिए देशभर में आगवामन सुगम होगा। साथ ही देशभर से हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में आने वाले विद्यार्थियों को भी सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें