फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अस्पताल का फायर सेफ्टी सिस्टम बीमार, 52 दिन से उपचार की दरकार

विज्ञापन
फोटो संख्या:53- नागरिक अस्पताल के लेबर वार्ड में लगा एक्सपायर अग्निशमन यंत्र--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के नागरिक अस्पताल में महज चार अग्निशमन यंत्र लगे हैं जो 52 दिन पहले ही एक्सपायर हो चुके हैं। अस्पताल के मुख्य द्वार, ओपीडी कक्ष व दंत चिकित्सक का कक्ष और यहां तक कि एसएमओ के कक्ष के बाहर तक भी अग्निशमन यंत्र नहीं लगा है। यह सोचने की बात है कि अगर कोई अनहोनी हो जाए तो अस्पताल प्रशासन आग पर कैसे काबू पाएगा।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल की पड़ताल की गई तो यहां लगे सभी अग्निशमन यंत्र एक्सपायर मिले। इनकी रिफिलिंग डेट 25 अक्तूबर 2024 और अंतिम तिथि 24 अक्तूबर 2025 तक थी और अब अंतिम तिथि को बीते 52 दिन हो गए हैं और अस्पताल प्रशासन की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है।
भवन में महज 4 अग्निशमन यंत्र लगे नजर आए जबकि अस्पताल प्रभारी को यंत्रों की संख्या के बारे में पूछा को उन्हें पता ही नहीं था। ही नहीं पता है। वहीं, इमरजेंसी वार्ड के दरवाजे पर एक यंत्र लगा है जो एक्सपायर हो चुका है। इसके साथ लगते वार्ड, नर्सिंग अधिकारी, ऑपरेशन कक्ष, मेडिकल अधिकारी कक्ष आदि के बाहर व अंदर कोई फायर सेफ्टी सिलिंडर तक नहीं है।
विज्ञापन


भवन के प्रथम तल की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है। यहां पर एसएमओ कक्ष व अन्य प्रशासनिक अधिकारी हैं और साथ ही अस्पताल प्रबंधन का रिकॉर्ड रूम भी यहीं पर है। यहां पर भी स्थित जस की तस है। यंत्रों के बारे में चिकित्सकों व कर्मचारियों से पूछा तो उनको यंत्रों की जानकारी तक नहीं है। अगर किसी समय कोई हादसा हो जाए तो आग पर कैसे काबू पाया जाए।

लेबर वार्ड में दो अग्निशमन यंत्र एक्सपायर
प्रथम तल पर लेबर वार्ड बनाया गया है। यहां पर जच्चा-बच्चा के साथ परिजन भी मौजूद रहते हैं और सबसे अधिक जनहानि होने की संभावना भी यहीं पर रहती है। यहां पर दो अग्निशमन यंत्र लगे हुए हैं और दोनों ही एक्सपायर हो चुके हैं।
-

एक्स-रे ब्लॉक व टीबी ब्लॉक में भी नहीं यंत्र
अस्पताल परिसर में बनाए गए एक्स-रे ब्लॉक में भी कहीं पर यंत्र नहीं मिले और न ही टीबी ब्लॉक व पीपीसी ब्लॉक में यंत्र देखने को मिले। यहां पर भी केवल अंधाधुंध काम चल रहा है। किसी अधिकारी की ओर से लोगों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया गया है।

- वर्जन:
मेरे संज्ञान नहीं था और काम के चलते याद नहीं रहा। अब जल्द ही सभी अग्निशमन यंत्र रिफिल करवा दिए जाएंगे। इसके साथ ही अस्पताल में यंत्रों की कमी भी दूर की जाएगी। इसके लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को शीघ्रता से अवगत कराया जाएगा। -डॉ. जयप्रकाश, एसएमओ, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:53- नागरिक अस्पताल के लेबर वार्ड में लगा एक्सपायर अग्निशमन यंत्र--संवाद

फोटो संख्या:53- नागरिक अस्पताल के लेबर वार्ड में लगा एक्सपायर अग्निशमन यंत्र--संवाद

फोटो संख्या:53- नागरिक अस्पताल के लेबर वार्ड में लगा एक्सपायर अग्निशमन यंत्र--संवाद

फोटो संख्या:53- नागरिक अस्पताल के लेबर वार्ड में लगा एक्सपायर अग्निशमन यंत्र--संवाद

फोटो संख्या:53- नागरिक अस्पताल के लेबर वार्ड में लगा एक्सपायर अग्निशमन यंत्र--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें