फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी ने मार्च में ही दिखा दिए तेवर 37.5 डिग्री पहुंचा नारनौल का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। मार्च की शुरुआत में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं जहां नारनौल में तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है। नारनौल में 37.5 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से लगभग 6 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 13 की रात्रि सक्रिय होने 14, 15, 16 मार्च तक आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी। साथ ही पंजाब से सटे हरियाणा के जिलों में बिखराव वाली उसके बाद पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में तेज गति की हवाओं के साथ बिखराव वाली बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिलेगी।
मार्च के अंतिम दिनों और अप्रैल की शुरुआत में लगातार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से परिवर्तन शील बना कर रहेगा। बीच बीच में आंशिक बादलवाही, हल्की बारिश और तेज गति की हवा देखने को मिलेगी। बुधवार को नारनौल का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें