फोटो संख्या:60- सतनाली में ज्ञापन सौंपते क्षेत्र के लोग--संवाद
सतनाली। यूजीसी से जुड़े नए प्रावधानों के विरोध में सोमवार को नागरिकों एवं विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन रजिस्ट्री क्लर्क सचिन को सौंपा। इसमें कानून वापस लेने की मांग की गई थी।
ज्ञापन में कहा गया है कि यदि यदि यूजीसी से जुड़े नए कानून लागू किए जाते हैं तो इसका सीधा असर स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों पर पड़ेगा।
सवाई सिंह राठौड़ ने बताया कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े किसी भी निर्णय का उद्देश्य विद्यार्थियों के भविष्य को मजबूत बनाना होना चाहिए। यदि किसी कानून या नीति से छात्रों की पढ़ाई, परीक्षा व्यवस्था, रोजगार के अवसर अथवा शैक्षणिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है तो सरकार को उस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
उन्होंने मांग की कि सरकार विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षा विशेषज्ञों से व्यापक चर्चा करने के बाद ही कोई अंतिम निर्णय ले। उन्होंने कहा कि शिक्षा देश के विकास की आधारशिला है और ऐसी नीतियां बनाई जानी चाहिए जो विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा, गुणवत्ता और आत्मविश्वास बढ़ाने का कार्य करें। उन्होंने जयपुर में करणी सेना पर हुई लाठीचार्ज को लेकर निंदा की है। इस मौके पर पूर्ण सिंह, सोमवीर सिंह, दलीप सिंह, मोनू सिंह, प्रदीप सिंह मौजूद रहे।