फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी में हरियाली का ट्रेंड, इंडोर पौधों से सज रहे घर

विज्ञापन
फोटो संख्या:52 शहर ​स्थित श्रीश्याम नर्सरी में रखे पौधे। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। बढ़ती गर्मी के बीच लोगों का रुझान अब घरों को हरियाली से सजाने की ओर तेजी से बढ़ रहा है। शहर की नर्सरियों में इन दिनों इंडोर पौधों की मांग में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लोग ऐसे पौधों को अधिक पसंद कर रहे हैं जो कम देखभाल में भी घर के अंदर आसानी से पनप सकें।
विज्ञापन

नर्सरी संचालक सत्यवीर ने बताया कि गर्मी के मौसम में स्नैक प्लांट, जेड प्लांट, मनी प्लांट, क्रासूला और नागदौन जैसे पौधों की मांग लगातार बढ़ रही है। ये पौधे कम पानी में भी आसानी से जीवित रहते हैं और घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ वातावरण को शुद्ध करने का काम भी करते हैं।
उन्होंने बताया कि लेडीज पाम और लक्की बंबू जैसे सजावटी पौधे भी लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। इन्हें ड्राइंग रूम, कार्यालय और बालकनी में सजाने के लिए खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

सत्यवीर ने बताया कि कोलकाता, बैंगलुरु और श्रीगंगानगर से पौधे मंगवाए जा रहे हैं। पहले फरवरी और मार्च में हर महीने दो गाड़ियां पौधों की आती थीं लेकिन गर्मी के कारण अब एक ही गाड़ी पहुंच पा रही है जिसमें करीब पांच लाख रुपये का माल होता है।
उन्होंने कहा कि शादी समारोह, गृह प्रवेश और उपहार के रूप में भी इंडोर पौधे देने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। साथ ही नर्सरियां अब मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए छायादार, फलदार और सजावटी पौधों का स्टॉक तैयार करने में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें