फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है : ओम प्रकाश

Mon, 15 Sep 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 15नारनौल विधायक ओम प्रकाश यादव फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र में लोगों को संबोधित करते
विज्ञापन
नारनौल। स्थानीय विधायक, पूर्व मंत्री और फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी ओम प्रकाश यादव ने रविवार को क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मुद्दों का मौके पर ही समाधान भी किया।
विज्ञापन

विधायक ओम प्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास की नीति पर कार्य कर रही है और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना ही सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह सुनिश्चित किया है कि जिन विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का विधायक नहीं है, वहां भी किसी भाजपा विधायक या मंत्री को जिम्मेदारी देकर विकास कार्यों में कोई भेदभाव न हो।

उन्होंने कहा कि पहले यदि किसी विधानसभा क्षेत्र से उनका विधायक हार जाता था तो उस क्षेत्र को विकास से वंचित कर दिया जाता था। जबकि भाजपा सरकार की सोच समग्र विकास की है। ओम प्रकाश यादव ने कहा कि फिरोजपुर झिरका विधानसभा के लोग उन्हें अपना प्रतिनिधि मानकर चलें, क्योंकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में वे क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि यहां की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधि राव इंद्रजीत सिंह को सांसद चुना है, जो केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू कर क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिख रहे हैं। दौरे के दौरान जगह-जगह विधायक ओम प्रकाश यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। लोगों ने फूलमालाओं और पगड़ी पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक नसीम अहमद आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें