फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नागरिक संगठन की बैठक में उठीं शहर की समस्याएं

Mon, 15 Sep 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-06वरिष्ठ नागरिक संगठन की बैठक को संबो​धित करते प्रधान दुलिचंद शर्मा। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। किला रोड स्थित साध्वी बहन मिश्री देवी आश्रम में रविवार को वरिष्ठ नागरिक संगठन की बैठक हुई। अध्यक्षता संगठन के प्रधान दुलीचंद शर्मा ने की।
विज्ञापन


बैठक में शहर की कई समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। विजय सिंह रहीश ने बताया कि सीआईए के अंडरपास में पानी भरने से लोगों को भारी परेशानी होती है, जिसका समाधान होना चाहिए। सोहनलाल चौहान ने कहा कि शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की जानी चाहिए।
विज्ञापन

बनवारी लाल सैनी ने जिला नागरिक अस्पताल में दिल में छल्ले डालने की सुविधा उपलब्ध न होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने यह सुविधा उपलब्ध करवाई जाने और साथ ही महर्षि च्यवन मेडिकल अस्पताल, कोरियावास में सभी तरह का इलाज प्रारंभ करवाने की बात रखी। ब्रह्म प्रकाश ने सुभाष पार्क में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और घास के ढेर हटाने की मांग रखी।
विज्ञापन

बैठक में हिंदी दिवस भी बड़े उत्साह से मनाया गया। वरिष्ठ सदस्य एवं शिक्षाविद, सेवानिवृत्त प्राचार्य जयप्रकाश कौशिक ने सभी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें