फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार को लेने पड़ा पीपीपी की जनविरोधी शर्तें हटाने का मजबूरन फैसला : राजकुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जेजेपी जिला प्रधान राजकुमार खातोद और जिला प्रवक्ता विजय छिलरों ने कहा कि बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों की पेंशन बढ़ाने के साथ सरकार को पीपीपी की जनविरोधी शर्तें हटाने का मजबूरन फैसला लेना पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि करीब दो साल बाद मात्र 200 की बढ़ोतरी करके सरकार अपनी नाकामी छिपाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि आज की बेलगाम महंगाई में 200 कोई राहत नहीं, बल्कि गरीब, बुजुर्ग और बेसहारा लोगों का खुला मजाक है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) के नाम पर हजारों जरूरतमंदों की पेंशन काट दी। जेजेपी जिला प्रवक्ता ने मांग की कि जिन बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों की पेंशन पीपीपी के कारण काटी गई है।
विज्ञापन

उन्हें तुरंत एरियर सहित पूरी राशि दी जाए, सभी गलत रिकॉर्ड सुधारें जाएं और पेंशन को महंगाई दर से जोड़ा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अब भी किसी जरूरतमंद को परेशान किया गया तो जेजेपी जिला स्तर पर उग्र आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें