फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबरदारों की लंबित मांगें जल्द पूरी करे सरकार: उदयराज राव

विज्ञापन
बैठक के दौरान अपनी बात रखते एसोसिएशन के सदस्य।स्रोत: एसोसिएशन
विज्ञापन
रेवाड़ी। बाल भवन में नंबरदार वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक बुधवार को हुई। बैठक को संबोधित करते हुए उदयराज राव ने कहा कि हरियाणा के नंबरदार लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रयासरत हैं। विधायकों के माध्यम से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तक अपनी बात पहुंचा चुके हैं। सरकार जल्द लंबित मांगों को पूरा करे।
विज्ञापन

संयोजक सतीश नंबरदार औलांत ने बताया कि विधानसभा चुनाव से पहले 18 अगस्त 2024 को पंचकूला में नम्बरदारों का सम्मेलन प्रस्तावित था लेकिन आचार संहिता के चलते इसे रद्द करना पड़ा। उस समय मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि सरकार बनने के बाद सभी मांगें पूरी की जाएंगी।
इस दौरान जिला उपप्रधान अर्जुन सिंह, तहसील प्रधान जसवंत सिंह, जोगेंद्र राव, धर्मसिंह, रविंद्र, धर्मवीर, विकास, लालाराम, सुंदर लाल सहित कई नम्बरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें