फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गोसेवा मंडल ने श्री अनाथ गोशाला में लगाई सवामनी

Sat, 31 May 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 04गोशाला में गोमाता को हरा चारा ​खिलाते मंडल के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल गोसेवा मंडल मंडल ने शुक्रवार को निजामपुर रोड स्थित श्री अनाथ गोशाला में गोमाता की सवामनी का आयोजन किया। इस सवामनी के मुख्य यजमान आनंद नूनीवाला रहे। इनसे सर्वप्रथम गो माता की पूजन करवाया गया। इसके बाद यजमान ने गो सेवा मंडल के सदस्यों के साथ गो माता का हरा चारा खिलाया। मंडल संस्थापक मुकेश वालिया ने बताया कि तपती गर्मी में गो माता के लिए हरा चारा अमृत के समान है।
विज्ञापन

सह सचिव गजेंद्र नंबरदार ने बताया कि गोमाता में 36 करोड़ देवी देवताओं का निवास होता है। इसलिए गो माता की सेवा करने से मन के सभी विकार दूर होते हैं। इस मौके पर गोशाला प्रधान आकाश यादव, सतपाल यादव, मुकेश वालिया, रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें