फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का अपहरण कर महेंद्रगढ़ में दुष्कर्म, दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली रोड पर गांव खातोदड़ा के पास से दो युवकों ने पैदल जा रही युवती का अपहरण कर लिया। उन्होंने नहर के पास बने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर क्षेत्र की रहने वाली है। अपनी सहेली से मिलने के लिए वह 23 जनवरी को नारनौल आई थी। वह नारनौल से गुरुग्राम ट्रेन से जाना चाहती थी। उस वक्त ट्रेन नहीं होने पर वह बस में बैठकर महेंद्रगढ़ आ गई। यहां से वह उसे गुरुग्राम जाना था। वीरवार की शाम महेंद्रगढ़ से वह सतनाली रोड पर पैदल जा रही थी। एक निजी स्कूल के पास शाम 7.30 बजे दो लड़कों ने उसको अकेली देखकर उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया। आरोपियों ने इसके बाद उसे नहर के पास एक कमरे में बंद कर दिया। एक लड़का कमरे के अंदर उसके साथ था। दूसरा लड़का कमरे को बाहर से बंद करके चला गया। कमरे के अंदर गांव खातोद निवासी विक्रम था। विक्रम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी महाबीर प्रसाद ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें