फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छात्राओं ने किया ट्री डेकोरेशन और नुक्कड़ नाटक

Sun, 07 Sep 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-02एड्स को लेकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करती महिला कॉलेज की छात्राएं।
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में शनिवार को एचआईवी, एड्स के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत ट्री डेकोरेशन और नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने की। छात्राओं ने महाविद्यालय में एक विशेष ट्री डेकोरेशन गतिविधि आयोजित की। इसके तहत पेड़ों को रेड रिबन व रेड गुब्बारों से सजाया गया। इस गतिविधि का उद्देश्य न केवल परिसर को आकर्षक बनाना था बल्कि लोगों का ध्यान एचआईवी, एड्स के खिलाफ जागरूकता और रोकथाम की जानकारी देना रहा।
विज्ञापन

छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के दर्शकों को बताया कि जागरूकता और सही जानकारी ही बीमारी से बचाव का हथियार है। प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने कहा युवा समाज में बदलाव लाने की ताकत रखते हैं। रेडक्रॉस नोडल अधिकारी डॉ. सुनीता देवी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से न केवल समाज में जागरूकता फैलती है बल्कि समाज में सकारात्मक दृष्टि भी विकसित होती है। इस मौके पर महाविद्यालय संरक्षक डॉ. यशपाल, डॉ. पारुल गुप्ता, डॉ. अंजू रानी, डॉ. मुकेश यादव, डॉ. ममता सिद्धार्थ, डॉ. सुनील कुमार व डॉ.सुभलता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें